menu svg image

ARIES

आज का राशिफल

Aries Aries (मेष) (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
रुके हुए काम आसानी से हो सकते है, छोटे छोटे जोखिम उठाने पर हि बड़ी सफलता मिलने के योग है कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ जायेगे धैर्य बनाये रक्खे

शुभ रंग : हरा || शुभ नंबर : 2

  • 60%

    स्वास्थ

  • 45%

    धन सम्पत्ति

  • 30%

    परिवार

  • 20%

    प्रेम

  • 60%

    व्यवसाय

  • 25%

    वैवाहिक जीवन

अपनी कुंडली बनवाने के लिए और जीवन में आई हर समस्या के समाधान के लिए अभी हमसे संपर्क करें

(+91) 7800038342 , (+91) 7905007376

मेष राशि वाले कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले घर के बड़ो से सलाह जरूर करें। बड़ो की सलाह से कार्य करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। खर्चो में वृद्धि हो सकती है अतः खर्चो पर ध्यान देने की जरुरत है। चौपायों/वाहन से लाभ हो सकता है , भूमि भवन वाहन इत्यादि खरीदने के योग बनते नज़र आते है। निवेश के योग हैं पर इस समय सलाह - मशवरा करके ही निवेश करें , केवल अपने खर्चो पर ध्यान दें। पारिवारिक दृश्टिकोण से समय बहुत अच्छा रहेगा। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। व्यर्थ की बातें दिमाक में आ सकती हैं अतः उनसे दुरी बना कर रखें। अन्यथा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं जो की आप हित में नहीं होगी। प्रतिदिन ॐ भास्कराय नमः का ११ बार जाप करें

शुभ रंग : रेड || शुभ नंबर :

  • 92%

    स्वास्थ

  • 75%

    धन सम्पत्ति

  • 72%

    परिवार

  • 88%

    प्रेम

  • 91%

    व्यवसाय

  • 80%

    वैवाहिक जीवन

अपनी कुंडली बनवाने के लिए और जीवन में आई हर समस्या के समाधान के लिए अभी हमसे संपर्क करें

(+91) 7800038342 , (+91) 7905007376

स्वास्थ्य: - यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मध्यम रहने वाला है। द्वादश भाव में राहु, छठे भाव में केतु और एकादश भाव में शनि, सूर्य, बुध तथा उनकी दृष्टि पंचम भाव पर होने से आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नींद से जुड़ी कोई समस्या, आंखों में समस्या, पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। समय समय पर चिकित्सीय उपचार लेना चाहिए और यदि ज्यादा परेशानी महसूस कर रहे हों तो चिकित्सक से संपर्क करके आवश्यक मेडिकल जांच करा लें ताकि समस्या का निदान समय पर हो सके। महीने का पूर्वार्ध अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा। कैरियर:- करियर के दृष्टिकोण से महीने की शुरुआत अनुकूल रहेगी। मंगल उच्च राशिगत होकर आपके दशम भाव में विराजमान होंगे तो उनके साथ शुक्र भी उपस्थित रहेंगे। आप अपनी नौकरी में तन-मन से मेहनत करेंगे और आपकी मेहनत के कारण आपको अच्छे पद की प्राप्ति की संभावना बन सकती है लेकिन शुक्र के मंगल के साथ दशम भाव में होने से आपको कार्यक्षेत्र में किसी से भी प्रेम संबंध रखने से संभलना होगा, नहीं तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। केतु के छठे भाव में उपस्थित रहने से विरोधियों के परेशान करने की स्थिति भी बनेगी। हालांकि महीने के उत्तरार्ध में जब 15 मार्च से मंगल कुंभ राशि में होकर आपके एकादश भाव में होंगे और छठे भाव को देखेंगे तो आपके विरोधियों को पछाड़ देंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी यह महीना अनुकूल रहेगा। सप्तम भाव के स्वामी शुक्र पहले दशम भाव में और उसके बाद 7 तारीख से ग्यारहवें भाव में रहकर आपके व्यापार में वृद्धि का स्पष्ट संकेत दे रहे हैं। अपनी कार्यक्षमता को पहचानने की कोशिश करें और मेहनत करें। इससे आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। सलाह: - बुधवार के दिन किसी मंदिर में काले तिल का दान शाम के समय में करें। अमावस्या के दिन पितरों के नाम से आटा, दाल, चावल, चीनी, आदि का दान करें। प्रतिदिन सूर्यदेव को तांबे के पात्र से अर्घ्य दें। श्री आदित्य हृदय स्त्रोत का नियमित पाठ करना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। सामान्य: - यह मार्च का महीना आपके लिए पूर्वार्ध में अधिक अनुकूल और उत्तरार्ध में अपेक्षाकृत कम अनुकूल रहने की संभावना है। महीने की शुरुआत में मंगल और शुक्र आपके दशम भाव में रहकर आपको आत्मिक बल प्रदान करेंगे और कार्यक्षेत्र में सफलता प्रदान करेंगे। आपकी राशि में उपस्थित देव गुरु बृहस्पति आपको सफलता देंगे। सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करेंगे। द्वादश भाव के राहु खर्चों में तेजी का कारण बनेंगे। वहीं शनि, सूर्य और बुध एकादश भाव में आमदनी में बढ़ोतरी का कारण बनेंगे, लेकिन प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान महीने के उत्तरार्ध में विशेष रूप से रखना होगा। वित्त:- आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना आपकी राशि के लोगों के लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है। हां, आपको एक बात का ध्यान अवश्य रखना होगा कि राहु पूरे महीने आपके द्वादश भाव में बने रहेंगे जिससे आपका अपेक्षा से अधिक व्यय होने लगेगा। आप के खर्चे बहुत ज्यादा रहेंगे जिन पर लगाम लगाना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। हालांकि महीने की शुरुआत में शनि, सूर्य और बुध के एकादश भाव में होने से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के स्पष्ट संकेत मिलते हैं। आप नौकरी करते हैं या व्यापार करते हैं, दोनों में ही आपको धन लाभ होगा और पूर्व में किए गए शेयर बाजार के निवेश से भी आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग भी बनेंगे। उसके बाद 7 तारीख को शुक्र और 15 तारीख को मंगल के एकादश भाव में आ जाने से आमदनी में और भी अधिक बढ़ोतरी होगी लेकिन 14 मार्च को सूर्य और 7 मार्च से बुध के द्वादश भाव में चले जाने से खर्चे भी बढ़ेंगे। इस महीने खर्च के साथ-साथ आमदनी भी बढ़ेगी। आपको बस एक अच्छा सामंजस्य बना कर रखना है और अपने धन को बचत के रूप में एकत्रित करने की कोशिश करनी है। इससे आपको बहुत लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्र एवं परिवार: - यह महीना पारिवारिक जीवन के लिहाज़ से मध्यम रहने वाला है। दूसरे भाव के स्वामी शुक्र महाराज महीने की शुरुआत में दशम भाव में और उसके बाद 7 तारीख से एकादश भाव में रहेंगे जिससे पारिवारिक आमदनी में बढ़ोतरी होगी। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ेगा और प्रेम की भावना विकसित होगी। चतुर्थ भाव पर मंगल और शुक्र का प्रभाव होने के कारण छोटी-मोटी समस्याओं को छोड़ दें तो रिश्तों में तनाव को कम करेगा और प्रेम में बढ़ोतरी करेगा। आप इस महीने कोई बड़ी अचल संपत्ति यानी कि कोई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। महीने के उत्तरार्ध में जब मंगल 15 तारीख को एकादश भाव में चले जाएंगे और शुक्र भी 7 तारीख से एकादश भाव में रहेंगे तो पारिवारिक जीवन में समस्याओं में और भी ज्यादा कमी आएगी और सभी एकजुट रहेंगे। भाई-बहनों से संबंध महीने की शुरुआत में अनुकूल रहेंगे लेकिन उत्तरार्ध में कहासुनी हो सकती है।

शुभ रंग : || शुभ नंबर :

  • 92%

    स्वास्थ

  • 75%

    धन सम्पत्ति

  • 72%

    परिवार

  • 88%

    प्रेम

  • 91%

    व्यवसाय

  • %

    वैवाहिक जीवन

अपनी कुंडली बनवाने के लिए और जीवन में आई हर समस्या के समाधान के लिए अभी हमसे संपर्क करें

(+91) 7800038342 , (+91) 7905007376

सामान्य मेष राशिफल 2024 (Mesh Rashifal 2024) के इस विशेष लेख के द्वारा हम आपको यह बता रहे हैं कि वर्ष 2024 मेष राशि के जातकों के जीवन में किस प्रकार के बदलाव लेकर आने वाला है। यदि आपका जन्म मेष राशि में हुआ है तो वर्ष 2024 के दौरान आपका करियर, आपका व्यवसाय, आपकी आर्थिक स्थिति, धन लाभ अथवा धन हानि के योग, शिक्षा की स्थिति, प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव, वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याएं और खुशी भरे पल और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के बारे में वर्ष 2024 आपको कैसे परिणाम प्रदान करेगा, यह सब आपको इस लेख में पता चलेगा। आप इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पूरा अवश्य पढ़ें क्योंकि मेष राशिफल 2024 (Mesh Rashifal 2024) विशेष रूप से आपके लिए ही तैयार किया गया है और इसके माध्यम से आपको अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में सभी भविष्यवाणी प्रदान की जा रही है। यह राशिफल आपकी यह जानने में मदद करेगा कि आप को वर्ष 2024 में किन क्षेत्रों में ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता होगी और कौन से ऐसे क्षेत्र होंगे, जिनमें आप विशेष उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। यह वर्ष आपके लिए क्या विशेष और महत्वपूर्ण लेकर आ रहा है, यह जानकारी भी आप इस मेष राशिफल 2024 (Mesh Rashifal 2024) के माध्यम से पढ़ सकते हैं। यह राशिफल वैदिक ज्योतिष पर आधारित और वर्ष पर्यन्त ग्रह और नक्षत्रों की चाल पर ध्यान रखते हुए एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषी डॉ. मृगांक द्वारा वर्ष 2024 के दौरान होने वाले ग्रहों के गोचर को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह राशिफल 2024 आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसका मतलब यह है कि यदि आपकी चंद्र राशि या जन्म राशि मेष राशि है तो यह राशिफल विशेष रूप से आपके लिए ही निर्मित किया गया है। तो आइए अब बिना समय गवाएं आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं कि वर्ष 2024 में मेष राशि का भविष्यफल क्या कह रहा है। मेष राशिफल 2024 (Mesh Rashifal 2024) के अनुसार, मेष राशि के जातकों को वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति राशि में स्थित होने का बहुत लाभ मिलेगा। इससे आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी और आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी। शनि महाराज आपके एकादश भाव में रहेंगे जो आपको पक्की आमदनी प्रदान करेंगे और आपकी इच्छाओं की पूर्ति में सहायक बनेंगे। राहु महाराज की उपस्थिति द्वादश भाव में होने से आपके विदेश यात्राओं के योग बनेंगे। हालांकि‌ इसी वजह से आपके खर्चों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल के नवम भाव में होने से पिताजी को पद प्राप्ति हो सकती है। हालांकि उनके स्वास्थ्य को कुछ समस्याओं से घिरा हुआ देखा जा सकता है। वर्ष की प्रथम तिमाही आपके लिए बहुत उपयुक्त रहेगी और दूसरी तिमाही में आर्थिक चुनौतियों में कुछ कमी दिखाई देगी। वर्ष की तीसरी तिमाही आर्थिक और शारीरिक रूप से कुछ कमजोर रहेगी जबकि चौथी तिमाही आपको अनेक मामलों में अच्छे परिणाम प्रदान करके खुशी प्रदान करेगी। वर्ष 2024 के दौरान आपको आर्थिक तौर पर और शारीरिक रूप से अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि आर्थिक चुनौतियों और स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे तो इस वर्ष सभी क्षेत्रों में धीरे-धीरे सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

शुभ रंग : || शुभ नंबर :

  • 92%

    स्वास्थ

  • 75%

    धन सम्पत्ति

  • 72%

    परिवार

  • 88%

    प्रेम

  • 91%

    व्यवसाय

  • %

    वैवाहिक जीवन

अपनी कुंडली बनवाने के लिए और जीवन में आई हर समस्या के समाधान के लिए अभी हमसे संपर्क करें

(+91) 7800038342 , (+91) 7905007376