जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। अपने मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगा। रोमांस के नज़रिए से आज ज़िन्दगी बहुत जटिल रहेगी। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख़याल रखें।
इस सप्ताह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर धन प्राप्त करना चाहते हैं तो, आपके लिए सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर ही आपको अपने पैसे लगाने चाहिए, जो मौलिक सोच रखते हों और आपसे ज्यादा अनुभवी भी हों। तभी आप अपने धन को सुरक्षित करते हुए, मुनाफ़ा अर्जित कर सकेंगे। इस सप्ताह घर में किसी नन्हें मेहमान के आने की खुशख़बरी, परिवार में शांति का वातावरण सुनिश्चित करेगी। इससे परिवार के सदस्यों में भी भाईचारे की वृद्धि होगी, इसलिए सप्ताह के अंत में घरवालों के साथ इस ख़ुशी को मनाते हुए, किसी पिकनिक पर जाने का प्लान करें। इस सप्ताह कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और आपके बॉस गुस्से के मूड में होंगे। जिसके चलते वो आपके हर काम में कमी ढूढ़ते दिखाई देंगे। इससे आपका मनोबल भी टूट सकता है, साथ ही आशंका है कि आपको कई बार दूसरे सहकर्मियों के बीच अपनी बेज़ती भी महसूस हो। आपकी राशि के विद्यार्थियों का भविष्यफल कहता है कि, आपके लिए ये समय सबसे ज्यादा अनुकूल दिखाई दे रहा है।
पूरे महीने आपकी राशि में केतु महाराज विराजमान रहेंगे और सप्तम भाव में सूर्य, शनि, बुध, शुक्र और राहु, ये पांच ग्रह महीने की शुरुआत में उपस्थित रहेंगे। इससे आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में वृद्धि हो सकती हैं। महीने के उत्तरार्ध में 14 तारीख से सूर्य महाराज आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे। यह समय भी आपको बीमारियों से मुक्त करने में मददगार बन सकता है, लेकिन तब तक आपको संभलना होगा क्योंकि एक साथ 6 ग्रहों का प्रभाव और आपकी राशि पर मंगल की महीने की शुरुआत में पूर्ण दृष्टि भी स्वास्थ्य को पीड़ित करेगी। हालांकि, अच्छी बात यह है कि देवगुरु बृहस्पति पूरे महीने आपकी राशि को देखकर उसमें सुधार लाने की कोशिश करेंगे और आपको कुछ हद तक परिणाम भी मिलेंगे। अप्रैल मासिक राशिफल 2025 कहता है कि मंगल महाराज भी 3 तारीख से एकादश भाव में जाकर स्वास्थ्य समस्याओं में कमी करेंगे और आपको मजबूत बनाएंगे। आप कसरत और व्यायाम के द्वारा अपने स्वास्थ्य को अच्छा बना सकते हैं। आपको मुख, सिर दर्द, बुखार, बदहजमी और प्रजनन तंत्र से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं इसलिए आपको सावधान रहना होगा। कोई भी समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क कर उसका उपचार करना होगा क्योंकि यह आपके लिए सर्वाधिक उपयुक्त रहेगा। महीने की शुरुआत में ही मंगल महाराज दशम भाव में विराजमान रहकर आपके करियर को मजबूत बनाएंगे। आपके पद में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन दशम भाव के स्वामी बुध महाराज महीने की शुरुआत में सप्तम भाव में शनि, राहु, शुक्र और सूर्य के साथ वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे और यह उनकी नीच राशि है। इन्हीं के साथ छठे भाव के स्वामी शनि महाराज भी रहेंगे और ऐसे में, नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनेंगी। बहुत सारी चुनौतियां आपके सामने आएंगी जिनका सामना करते हुए आपको धीरे-धीरे अपने काम को आगे बढ़ाना होगा। 7 तारीख को बुध महाराज वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ जाएंगे, तब आपको अपने कार्यक्षेत्र में चुनौतियों में कुछ कमी दिखाई देगी। लेकिन, यह मानकर चलिए कि यह महीना चुनौतियों को गले लगाने का ही है, फिर भी आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता देखने को मिलेगी। व्यापार कर रहे जातकों के लिए महीना थोड़ा समस्याओं से भरा रहने वाला है। पांच ग्रह एक साथ सप्तम भाव में बैठकर आपके व्यापारिक साझेदारों से संबंधों को बिगाड़ सकते हैं इसलिए आपको बहुत सावधानी से काम लेना होगा। व्यावसायिक मुद्दों को एक साथ मिलकर विचार-विमर्श करके दूर करने का प्रयास करना होगा, सभी से अच्छा व्यवहार करना होगा। साथ ही, फिलहाल किसी नए बड़े काम में हाथ डालने से आपको बचना होगा ताकि व्यावसायिक समस्याओं से बचा जा सके। महीने के उत्तरार्ध में जब 14 अप्रैल से सूर्य महाराज अष्टम भाव में जाएंगे, तब इन समस्याओं में कुछ कमी आ सकती है।
सलाह: आपको अपनी राशि के स्वामी बुध महाराज के बीज मंत्र का प्रतिदिन जाप करना चाहिए। बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र अवश्य धारण करें क्योंकि इससे आपको बहुत फायदा होगा और स्वास्थ्य में सुधार आएगा। शनिवार के दिन गरीबों को भोजन कराएं। शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लें।